बिहार : मोतिहारी के अस्पताल में मास्क न होने से डॉक्टरों की हड़ताल

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)| कोरोनावायरस देशभर में पैर पसार रहा है। अस्पतालों के मेडिकल और अन्य स्टॉफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी अस्पतालों को वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मगर इस बीच बिहार के मोतिहारी सदर अस्पताल के डॉक्टर शनिवार को अचानकहड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में मास्क उपलब्ध नहीं हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं है। डॉक्टरों के अचानक हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी सदर अस्पताल में डॉक्टर खुद कोरोनावायरस से भयभीत हैं। अस्पताल में मॉस्क नहीं हैं। इस भय के कारण ही अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल के डॉक्टर अचानक हड़ताल पर चले गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के देश में तेजी से फैलने के कारण विभिन्न राज्यों ने अपने शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और अस्पतालों को इंतजाम पुख्ता रखने के साथ ही सतर्क रहने को कहा गया है। मगर इस तरह डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण बिहार में स्थिति उल्टी ही पड़ती दिखाई दे रही है।

देश में यह पहला वाकया है, जहां कोरोनावायरस के डर से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी एक साथ हड़ताल पर चले गए हैं। मोतिहारी सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर अस्पताल में एक मास्क तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

इस पर मोतिहारी के सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन हजार मास्क उपलब्ध हुए हैं, जिन्हें डॉक्टरों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया से लौटे एक युवक के बीमार होने पर बीते 12 मार्च को मोतिहारी सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरोनावायरस से ग्रसित होने की आशंका जाहिर करते हुए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया था। इसके बाद से ही मोतिहारी सदर अस्पताल के डॉक्टरों में मरीजों के इलाज को लेकर दहशत बनी हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022