बिहार : मुंगेर में स्थिति सामान्य, दुकानें खुली, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Follow न्यूज्ड On  

मुंगेर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में दशहरा के मौके पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प के बाद अशांत मुंगेर की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। शुक्रवार को मुंगेर की सभी दुकानें खुल गई हैं। इस बीच, औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि झड़प में पहली गोली पुलिस द्वारा ही चलाई गई थी।

मुंगेर में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनु महाराज ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को मुंगेर की सभी दुकानें खुल गई हैं। इधर, पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास पैदा करने शांति बनाने की अपील की।

डीआईजी मनु महाराज ने आईएएनएस को बताया की शहर की स्थिति अब सामान्य हो रही है। दुकान भी शुक्रवार को खुल गए हैं और लोग काम पर लौटे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

मनु महाराज ने कहा कि गुरुवार को हुई आगजनी करने वालों का पता लगाया जा रहा है और उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाने की अपील की है।

इस बीच, सीआईएसएफ की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अकटूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में कई लोगों ने पुलिस पर पथराव प्रारंभ कर दिए, जिससे सिथति अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले गोली चलाई, जिससे लोग और आक्रोशित हो गए।

इसके बाद 29 अक्टूूबर को एकबार फिर मुंगेर की स्थिति अनियंत्रित हो गई और लोग सड़कों पर उतर आए। थानों पर हमला कर कई वाहनों को फूंक दिया तथा कई कार्यालयों में तोड़फोड की। इसके बाद चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटा दिया और नए जिलाधिकारी के रूप में रचना पाटिल और एसपी के रूप में मानवजीत सिंह ढिल्लो को भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में दशहरा के मौके पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक अनुराग कुमार की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। इसके बाद चुनाव के कारण इस मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022