बिहार : पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी

Follow न्यूज्ड On  

मुंगेर, 21 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है। पुलिस पहले इस मामले में हत्या की आंशका जता रही थी, परंतु शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह मामला असफल प्रेम के कारण आत्महत्या का है। शुक्रवार की रात के अंधेरे में युवक मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका रिया उर्फ ट्विंकल की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

मृत लड़की मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार की भतीजी तथा आशिफ मुंगेर का ही रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर से शुक्रवार शाम सात बजे ये कहकर निकली थी कि वह अपने एक दोस्त के घर से किताब लेने जा रही है लेकिन जब देर रात तक वो घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच उन्हें खबर मिली की मुंगेर सदर प्रखंड के पीछे एक युवक-युवती का शव पड़ा हुआ है। बाद में मृतकों की पहचान रिया और आशिफ के रूप में की गई।

पुलिस प्रारंभ में इस मामले को हत्या बता रही थी परंतु शुक्रवार को एक युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक आशिफ के दोस्त दानिश को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि दानिश ने ही आशिफ को पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने दानिश के पास से एक पिस्तौल और दो गोली तथा मृतकों का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने इसे संभावित तौर पर असफल प्रेम का मामला बताया है। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक रिया और आशिफ पिछले तीन सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे। दोनों कोटा में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद दोनों एक साल पूर्व वापस आ गए थे। इसके बाद रिया फिर से मेडिकल की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई। कुछ ही दिन पहले यह दिल्ली से वापस मुंगेर आई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022