बिहार : पिता पर लगा बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)| कहा जाता है कि पिता, मां का बच्चों के साथ सबसे पवित्र रिश्ता होता है परंतु अगर यही रिश्ता कलंकित होने लगे तो क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला पटना के दानापुर क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां एक पिता पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री को एक साल से हवस का शिकार बनाते रहने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दानापुर के भट्ठीपर गांव की एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है तथा वह खुद दाई का काम करती है।

उसने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात जब उसका पति अपनी ही बेटी के साथ मारपीट कर उसे हवस का शिकार बना रहा था, तब उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई।

पीड़िता की मां ने कहा कि उसका पति शराब के नशे में अपनी ही बेटी को एक साल से जबरन हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने कहा कि मां की अनुपस्थिति में उसका पिता नशे की हालत में आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और जब वह विरोध करती थी तब मां को जान से मारने की धमकी देता था।

दानापुर थाना के एक अधिकारी संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दानापुर थाना में दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022