बिहार : प्रारंभिक रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जारी मतगणना में प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि यह प्रारंभिक दौर है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना की स्थिति में बताया गया है कि 243 सीटों में से 242 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर आगे दिख रही है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजग में शामिल विकासशील इंसान पार्टी सात सीटों पर आगे है।

इधर, महागठबंधन में राजद सबसे अधिक 59 सीटों पर जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। वामपंथी दल 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजग से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोकजनशक्ति पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रारंभिक रूझानों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022