बिहार: पर्यावरण जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला में जुड़ेंगे 4 करोड़ लोग

Follow न्यूज्ड On  

पटना | पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए 19 जनवरी को बिहार में बनने वाली मानव श्रृंखला की अंतिम तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से इस मानव श्रंखला में शामिल होने की अपील की है और दावा किया है कि इसमें लगभग तीन करोड़ लोग शामिल होंगे।

अपराह्न 11.30 से 12 बजे तक बनने वाली यह मानव श्रृंखला पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करेगी। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनने वाली इस मानव श्रृंखला के 16,351 किलोमीटर लंबी होने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आऱ क़े महाजन ने बताया कि “करीब 16,351 किमी लंबाई की मानव श्रृंखला बनेगी, जिसमें 5,052 किमी मुख्य मार्ग की लंबाई होगी, और 11,299 किमी उपमार्ग की लंबाई होगी। दो हजार लोग प्रति किलोमीटर की दर से 4 करोड़ 27 लाख की संख्या होगी।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी, 2017 को तथा 21 जनवरी, 2018 को दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रंखला बनाई गई थी।

19 जनवरी को बनने वाली राज्यव्यापी मानव श्रंखला के लिए पटना में गांधी मैदान में मानव श्रृंखला के प्रस्थान बिन्दु होगी। गांधी मैदान से चारों दिशाओं में मानव श्रृंखला का प्रस्थान होगा, जो एक दूसरे से जुड़ते हुए राज्य के सभी जिले आपस में श्रृंखलाबद्ध होंगे। गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री एक दूसरे के हाथ से हाथ थामे खड़ा रहेंगे।

सभी जिलाधिकारियों को यातायात के सुलभ संचालन के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को मानव श्रृंखला में भाग लेने से लेकर उनके सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मानव श्रृंखला के दौरान राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार का दिन होने के बावजूद स्कूल और सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। कक्षा एक से चार के बच्चे स्कूल की चारदीवारी में ही मानव श्रृंखला बनाएंगे। सड़कों के बाई ओर खड़ा होने के लिए ही स्थान को चिन्हित किया जा रहा है। प्रति किलोमीटर पर पेयजल की व्यवस्था होगी। मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसके लिये माइक्रो प्लानिंग की गई है। मानव श्रृंखला के मुख्य मार्ग और उपमार्ग की जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि गरीब राज्य और इतनी घनी आबादी होने के बावजूद यहां मानव श्रृंखला बनाना बड़ी बात है। पर्यावरण के प्रति यहां के लोगों की यह कोशिश है, जो बहुत बड़ी श्रृंखला के रूप में दिखेगा। यह मानव श्रृंखला पर्यावरण के लिहाज से बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी और अन्य पदाधिकारी एक-एक चीज का ठीक से आंकलन कर लें।


बिहार: कागज खोने पर शख्स ने मां, पत्नी और 3 बेटियों की कर दी हत्या

This post was last modified on January 17, 2020 3:23 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022