बिहार : पुलिस मुख्यालय के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की।

  पुलिस ने हालांकि आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिदुंत्ववादी संगठन से जुड़े राजीव ब्रह्मर्षि नामक युवक ने झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक, आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स राजीव ब्रह्मर्षि ने इस संबंध में पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने खुद के आत्मदाह करने की जानकारी दी थी, यह जानकारी होने पर पुलिस ऐसी किसी घटना के लिए पहले से तैयार थी।

पटना (सचिवालय) पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जैसे ही शख्स ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, तभी उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसे पहले से मौजूद एंबुलेंस में बैठाया गया और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मर्षि ने पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए फुलवारी शरीफ घटना जैसे मामलों में हिंदू कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

21 दिसंबर को फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हारून नगर इलाके में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीएए, एनपीआर, एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी बंद के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी का मामला सामने आया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022