बिहार राजग में सब कुछ ठीक नहीं : रालोसपा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने शनिवार को कहा कि बिहार में राजग में सब कुछ ठीक नहीं है और वह अब ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां रालोसपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा, “रालोसपा अब भाजपा द्वारा और अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने में विफल रहने के एक दिन बाद पार्टी की बैठक हो रही है।

प्रवक्ता ने कहा, “कुशवाहा ने कुछ मुद्दों पर चर्चा के लिए दो बार अमित शाह से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इसके लिए उन्हें समय नहीं दिया।”

राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के बाद कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जनता दल युनाइटेड (जद-यू) रालोसपा को बांटने और उन्हें तबाह करने का प्रयास कर रहा है।

मंत्री ने कहा, “रालोसपा को बांटने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार मुझे तबाह करने पर तुले हुए हैं।”

ऐसी संभावना है कि कुशवाहा राजग में बने रहने से संबंधित कोई घोषणा कर सकते हैं।

रालोसपा नेता नागमणि ने कहा, “कुशवाहा द्वारा बड़ा खुलासा होगा और यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।”

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के महागठबंधन को आशा है कि रालोसपा जल्द ही इसमें शामिल होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022