बिहार : राजग में सीट बंटवारे के विवाद के बीच नीतीश भी जाएंगे दिल्ली

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 21 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राजग छोड़ देने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)की नाराजगी को लेकर उन्हें मनाने का दौर चल रहा है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शुक्रवार शाम दिल्ली जाने वाले हैं।

जद (यू) के वरिष्ठ नेता क़े सी़ त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शमिल होने दिल्ली आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बहुत पहले से तय था।

लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि लोजपा राजग की प्रमुख घटक दलों में से एक है, इसमें कोई शक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आ रहे हैं ऐसे में राजनीतिक बातें तो होगी ही।

जद (यू) के एक नेता की मानें तो बिहार सरकार में लोजपा के पशुपति कुमार पारस मंत्री भी हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा के अध्यक्ष रामविलास को मनाने का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश वहां अगले दो-तीन दिनों तक रहेंगे और इस दौरान वे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि लोजपा प्रमुख रामविलास, उनके बेटे चिराग पासवान गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022