बिहार : श्रमिक एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

Follow न्यूज्ड On  

शेखपुरा, 28 मई (आईएएनएस)। अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिकों का बिहार आने का सिलसिला जारी है। इस बीच श्रमिकों के परेशानियों से जूझने की खबर आती रहती हैं लेकिन गुरुवार को शेखपुरा से एक राहत वाली खबर आई जब श्रमिक एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आशा कुमारी नामक एक महिला अपने पति कृष्ण कुमार के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एस-7 में यात्रा कर रही थी। इस दौरान उसे गया क्यूल रेल खंड के सिरारी रेलवे स्टेशन के पास प्रसव पीड़ा हुई।

इसकी सूचना शेखपुरा जिला प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने के बाद दंपति को सिरारी हॉल्ट के पास उतार लिया गया और प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शेखपुरा स्वस्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्याम कुमार ने आईएएनएस को बताया कि महिला को बुधवार की रात करीब 12 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की सुबह महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कृष्ण कुमार लुधियाना में कपड़ा काटने का काम करते थे। लॉकडाउन में फंसे होने के बाद वे श्रमिक एक्सप्रेस से अपनी पत्नी के साथ अपने गांव भागलपुर जिले के सनौखर बाजार जा रहे थे। कृष्ण कुमार बेटी के जन्म से बहुत खुश हैं। उन्होंने प्रशासन से घर पहुंचाने की गुहार लगाई है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022