बिहार: शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव ने कांग्रेस पार्टी से भरा पर्चा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा ने शुक्रवार को पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां पूनम सिन्हा भी साथ थी।

शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा ने नामांकन दर्ज करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, यह मुद्दों की लड़ाई है। उन्होंने हालांकि इतना जरूर कहा कि बिहार को काम करने वाली सरकार चाहिए।

इधर, लव सिन्हा के नामांकन दर्ज करने के बाद ही उनकी मां पूनम सिन्हा ने प्रचार की कमान संभाल ली। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को बाहरी कहने पर कहा कि कौन ऐसा कहता है। उन्होंने कहा, वे जितना बिहार को जानते हैं, उतना शायद ही कोई जानता है। वे बराबर आते हैं, लेकिन उसका प्रचार नहीं करते हैं।

पूनम सिन्हा ने कहा लव सिन्हा के लिए उसके पिताजी जरूर प्रचार करने आएंगें।

लव सिन्हा का मुख्य मुकाबला भाजपा के नितिन नवीन से माना जा रहा है। बांकीपुर से ही भाजपा के उम्मीदवार नितिन नवीन ने लव सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा, कुछ लोग लैंड करते हैं और बाद में फ्लाई कर जाते हैं। मैं तो यहीं का हूं और यहीं रहूंगा।

नितिन नवीन ने गुरुवार को बांकीपुर से चौथी बार नामांकन किया।

शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं और उस क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।

बांकीपुर में दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022