बिहार : समस्तीपुर अदालत परिसर में राजद उपाध्यक्ष पर हमला, कर्मचारी घायल

Follow न्यूज्ड On  

समस्तीपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को अपराधियों ने पेशी के लिए आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में यादव तो बच गए, परंतु अदालत का एक कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया।

समस्तीपुर (नगर) के थाना प्रभारी संजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि “रोसड़ा जेल में बंद अशोक यादव सोमवार को पेशी के लिए परिवार अदालत (फैमिली कोर्ट) लाए गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनपर गोलीबारी कर दी। अचानक हुए इस हमले में वे बाल-बाल बच गए, परंतु अदालत के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत के आदेशपाल प्रभु टोप्पो गोली लगने से घायल हो गए।”

उन्होंने बताया कि टोप्पो को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्याक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों की संख्या दो थी, जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अशोक यादव पर कई मामले दर्ज हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022