बिहार : संजय जायसवाल को विरासत में मिली है राजनीति

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार में जनता दल (युनाइटेड) के साथ मिलकर सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा ने पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से सांसद डॉ़ संजय जायसवाल को बिहर इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है। कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी इस क्षेत्र का तीन बार संसद में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।

अध्यक्ष बनने के बाद आईएएनएस से फोन पर बातचीत करते हुए जायसवाल ने कहा कि भाजपा में पद नहीं, दायित्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, “पार्टी ने आज तक जो भी दायित्व मुझे सौंपा है, उसे मैंने ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश की है और आगे भी करूंगा।”

चिकित्सक के रूप में समाज सेवा करने वाले संजय जायसवाल भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वह साल 2009 से लगातार पार्टी के सांसद हैं। जायसवाल भाजपा के टिकट पर वर्ष 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार सांसद चुने गए। लोकसभा चुनाव 2019 में भी उन्होंने पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत हासिल कर तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं।

कार्यो की प्राथमिकता के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि फिलहाल पार्टी का संगठनात्मक कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मतदान केंद्र तक पार्टी को मजबूत करने की है, जिससे 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में लक्ष्य को आसानी से पाया जा सके।

उन्होंने चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कहा, “हम सभी लोग मिलकर सभी चुनौतियों से आसानी से निपट लेंगे।”

उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष रहे नित्यानंद राय के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से ही नए अध्यक्ष के रूप में कई नामों की चर्चा थी, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताया है। जायसवाल भाजपा के वोटबैंक समझे जाने वाले वैश्य समुदाय से आते हैं। जायसवाल की अब तक स्वच्छ छवि रही है।

29 नवंबर, 1965 को जन्मे संजय जायसवाल दिवंगत नेता मदन मोहन जायसवाल के पुत्र हैं। जायसवाल बिहार प्रदेश में उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे संजय जायसवाल ने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमडी किया। वह पटना एम्स शासी निकाय के सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह सेंट्रल काउंसिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के भी सदस्य हैं।

डॉ़ संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022