बिहार: तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन, राजद कार्यकर्ताओं ने भावी मुख्यमंत्री का पोस्टर लगाया

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे और राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तेजस्वी अपना जनमदिन अपने परिवार के लेागों के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। नेताओं द्वारा उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

तेजस्वी अपना जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे हैं। उनके बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव तथा उनकी बहन और सांसद मीसा भारती ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। मीसा भारती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जन्मदिन मनाने की कई तस्वीर भी पोस्टर की है, जिसमें तेजस्वी अपने परिजनों के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजप्रताप, मीसा भारती दिखाई दे रहे हैं।

इधर, चुनाव परिणाम के पहले ही तेजस्वी को युवा, प्रथम मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाकर उनको जन्मदिन की बधाई दे दी है। पटना की सड़क के किनारे लगे एक पोस्टर में लिखा गया है, बिहार के होने वाले प्रथम युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

हालांकि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्तार्ओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है।

–आईएएनएस

एमएनपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022