बिहार : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ‘चैती छठ’ संपन्न

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)| लोक आस्था के महापर्व ‘चैती छठ’ का शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही समापन हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया।

राजधानी पटना के विभिन्न घाटों, मंदिरों में बने तालाबों और अपने घर की छत पर व्रतियों ने उदीयमान सूर्यदेव को अघ्र्य देकर पूजा-अर्चना की। सुबह पूजा स्थल पर जाने के लिए व सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए लोग पारंपरिक गीत गाते हुए घरों से निकले। इस दौरान मुख्य पथ से लेकर गली-मुहल्ले की सड़कों पर छठ के पारंपरिक गूंजते रहे। पूजा को लेकर गंगा के घाटों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

मंगलवार की सुबह नहाय-खाय के साथ चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हुआ था।

छठ व्रतियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी गंगा नदी किनारे बने छठ घाटों पर पहुंचे। सभी घाटों की सुंदर साज-सज्जा की गई थी।

इस शुभ मौके पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी पटना के मसौढ़ी स्थित माणिकचक तालाब पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर आर्शीवाद मांगा।

उल्लेखनीय है कि महापर्व छठ साल में दो बार यानी कार्तिक और चैत्र माह में होता है, जिसमें लोग भगवान भास्कर की पूजा करते हैं। चैत्र छठ कम ही लोग मनाते हैं। कार्तिक माह में इस महापर्व को मनाने वालों की संख्या ज्यादा रहती है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022