बिहार: विजय सिन्हा बने विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश, तेजस्वी ने दी बधाई

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में बुधवार को विजय कुमार सिन्हा निर्वाचित हो गए। इस मामले में विधानसभा में हुए मतदान में सिन्हा के पक्ष में 126 मत पड़े तथा विरोध में 114 मत पड़े।

सिन्हा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी है।

सदन में प्रोटेम स्पीकर द्वारा सिन्हा के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया।

सिन्हा के अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा नियमावली और परंपरा के मुताबिक सदन चलाएंगे।

सिन्हा को बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम सब बिहार के हित के लिए यहां चुनकर आए हैं। हम सब मिलकर चलेंगे। विपक्ष अलग नहीं है। हम मिलकर राज्य के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

उन्होंने कहा, मैं वैशाली से चुनकर आता हूं, जो लोकतंत्र की जननी है। सत्य को छिपाया नहीं जा सकता। आप आसन पर हैं, संरक्षक हैं। आपको मेरा भी संरक्षण करना होगा।

इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी सिन्हा को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगले पांच साल तक सदन नियमानुकूल चलेगा।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन ने राजद के विधायक अवध बिहारी चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022