बिहार: भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के शो में पथराव, लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम हुआ रद्द

Follow न्यूज्ड On  

बिहार में चल रहे देव सूर्य महोत्सव में मंगलवार रात हंगामा हो गया। खबरों की माने तो वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां तोड़ डाली और इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह हंगामा तब हुआ जब भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह वहां पर परफॉर्म कर रही थी। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ ने जमकर पथराव किया और पंडाल भी फाड़ दिया। लाठीचार्ज के बाद हंगामा और बढ़ गया। इसके बाद स्टेज से अपील भी की गई लेकिन तब भी बात नहीं बनी।

कार्यक्रम के दौरान डीएम राहुल रंजन महिवाल भी वहां मौजूद थे लेकिन जब लोगों ने हंगामा मचाना शुरू किया, तब वह अपने परिवार के साथ वहां से निकल गए। इसके बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और ऑडियंस से वापिस जाने की गुजारिश की गई। फिर कुछ लोग घर लौट गए और कुछ लोगों को वहां से बाहर निकाल दिया गया। इसके बारे में बात करते हुए डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा था।”

गौरतलब है कि सिंगर अक्षरा सिंह भोजपुरी ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर है। हाल ही में उनके और पवन सिंह के एक गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। यहां पर सॉन्ग ‘हमहूं जवान बानी…तु हूं जवान…मजा लूटो’ की बात कर रहे हैं। गाने के वीडियो में पवन और अक्षरा दोनों ने नीले रंग के कपड़े पहन रखे थे। दोनों अपने डांस को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आए थे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022