बिहार: भागलपुर में युवा बजरंग दल अध्यक्ष की चाकू से गोदकर हत्या, पंचिंग बैग को लेकर हुआ था झगड़ा

Follow न्यूज्ड On  

बिहार के भागलपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। करीब दो दर्जन युवकों ने युवा बजरंग दल के अध्यक्ष कृष्ण देव राज उर्फ शामू उर्फ यदुवंशी बादशाह की सैंडिस कंपाउड गेट पर चाकू मारकर हत्या कर दी है। हमलावरों ने करीब नौ बार युवक को चाकू घोंपा।

कृष्णदेव मार्शल आर्ट का राज्यस्तरीय खिलाड़ी था। वह भागलपुर में युवाओं को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देता था। हमले के दौरान उसे बचाने में गए तीन अन्य युवक भी घायल हो गए हैं। उसमें मूलरूप से रोहतास निवासी शानू कुमार उर्फ संकेत, बरारी का रितेश कुमार और तारापुर का श्याम कुमार शामिल है। संकेत कहलगांव एसडीपीओ के बॉडीगार्ड संतोष कुमार का पुत्र है।

क्या था पूरा मामला?

कृष्ण देव के दोस्तों के मुताबिक, बुधवार की शाम सैंडिस में उन लोगों का आर्यन नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। घायल संकेत ने बताया कि कृष्ण देव सैंडिस कंपाउंड में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता था। वे लोग भी उसी के पास मार्शल आर्ट सीखते थे। बुधवार को कुछ लड़कों ने आकर उन लोगों के पंचिंग बैग को फाड़ दिया था। इसे लेकर मारपीट भी हुई थी। यह मामला तिलकामांझी पुलिस चौकी भी पहुंचा था, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह के बाद मामला शांत हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह समेत कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची। वारदात में शामिल अपराधियों का चेहरा नगर निगम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

मंत्री अश्विनी चौबे ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया

युवा बजरंग दल अध्यक्ष कृष्ण देव की हत्या की बात सुनकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायल सोनू से बात करने के बाद मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने डीआइजी विकास वैभव से इस मामले में बातचीत की।

बचपन से ही कृष्णदेव मामा कुमार गौरव के साथ रहता था। उसे पिता और मां ने छोड़ दिया था। इस कारण उसे उन लोगों ने ही पाल-पोस कर बड़ा किया। उसने स्नातक तक की पढ़ाई की थी। जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मामा के घर ही पला-बढ़ा था। उन्होंने बताया कि शाम में अचानक उसके दोस्तों से सूचना मिली कि किसी ने कृष्ण देव को बुरी तरह मारा है। इसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई थी।

This post was last modified on April 12, 2019 3:00 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022