गया में बिहार सरकार में कार्यरत प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजीव रंजन ने आत्म्हत्या कर ली। राजीव रंजन जिले के कोंच प्रखंड में पदस्थापित थे। घटना से सरकारी महकमा सन्न है। कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बीडीओ मुंगेर के रहनेवाले थे और इसी साल उनकी शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, गया जिले के कोंच प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन बुधवार को गया शहर के आशा सिंह मोड़ के पास स्थित किराये के मकान की छत से कूद गये। बेहोशी की हालत में उनके आवास पर उपस्थित लोग अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार गुप्ता सहित कई थानों की पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही राजीव रंजन के पैतृक घर मुंगेर में भी कोहराम मच गया है। मुंगेर से कुछ परिजन गया के लिए निकल पड़े हैं। बताया जाता है कि कोच बीडीओ राजीव रंजन मुंगेर जिले के धरहरा गांव के रहनेवाले थे। 2014 बैच के बीडीओ राजीव रंजन की शादी इलाहाबाद बैंक की हेड क्वार्टर शाखा में प्रोबेशनरी ऑफिसर सोनी कुमारी के साथ हुई थी। बताया जाता है कि राजीव रंजन को दो साल की एक पुत्री भी है।
This post was last modified on October 30, 2019 3:58 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…