Bihar Budget 2021 Live Update: तारकिशोर ने कहा- 4671 करोड़ सात निश्चय पार्ट2 के लिए स्वीकृत

Follow न्यूज्ड On  

Bihar Budget 2021 LIVE Updates: बिहार बजट 2021-22 (Bihar Budget 2021 ) में कोरोना महामारी (corona pandemic) के प्रभावों से उबरने के उपायों संग स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान रहेगा। वहीं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मुख्य बिंदु होगा। इसके अतिरिक्त सात निश्चय पार्ट -2 के लिए प्रवधान किया जाएगा।

बिहार का आम बजट (Bihar’s general budget) 1 बजे के बाद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Deputy Chief Minister Tarkishore Prasad cum Finance Minister Tarkishore Prasad)  विधानमंडल में पेश करेंगे। बतौर वित्तमंत्री वे अपना पहला बजट सदन के पटल पर रखेंगे। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोरोना संकट के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत सात निश्चय पार्ट-2 के जरिए आत्मनिर्भर बिहार पर सरकार का फोकस रहेगा।

2021-22 के इस बजट का आकार करीब दो लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है। जो कि गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के दो लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपये से अधिक है। बजट में ग्रामीण संपर्कता के साथ ही जल-जीवन-हरियाली के तहत हर खेत तक पानी पहुंचाने के सरकार के संकल्प की झलक दिखेगी। जानें यहां हर अपडेट।


Bihar Budget 2021 Live Update:

युवाओं को तकनीकी शिक्षा हिंदी में दिलवाने का प्रयास किया जाएगा
अपना पहला बजट पेश करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा-
बिहार उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा
– हर जिले में मेगा स्किल खोला जाएगा
– प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
-उच्चस्तरीय फोर एक्सीलेंस का निर्माण कराया जाएगा।
– युवाओं को रोजगार में आसानी होगी,
– हर प्रमंडल में टूल रूम बनाया जाएगा
– युवाओं को तकनीकी शिक्षा हिंदी में दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
– राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

12:15 AM IST | 22 FEB 2021
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के किसान कमजोर हो रहे हैं. एमएसपी रेट के आधे कीमत से भी कम में धान खरीद हो रही है। यह सरकार किसान विरोधी है। सरकार बताए कि एपीएमसी मंडी व्यवस्था और बाजार समिति खत्म की गई उसका क्या असर पड़ा? आज पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है।

11:52 AM IST | 22 FEB 2021
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपने आवास से बिहार विधानसभा ट्रैक्टर से पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। किसानों की बात अगर नहीं सुनी जाएगी तो यह कहीं न कहीं नाइंसाफी है। एपीएमसी कानून में संशोधन करना चाहिए।

11:23 AM IST | 22 FEB 2021: बिहार बजट 2021-22 पेश करने से पहले वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दावा किया है कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है।

11:20 AM IST | 22 FEB 2021: तेजस्वी के सवालों के बीत अन्य विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विधायकों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमत और जहरीली शराब से मौत का मुद्दा उठाया। वहीं, सदन में जमकर नारेबाजी की। इधर, विधानसभा अध्यक्ष सभी से शांत रहने का अनुरोध करते रहे।

11:17 AM IST | 22 FEB 2021: तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले सोशल साइंस का पेपर लीक हुआ था. आज फिर से मैट्रिक की परीक्षा के हिंदी का पेपर लीक हो गया है। ऐसे में सरकार जवाब दें कि ऐसा क्यूं हो रहा है। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराते हुए प्रश्न काल में अपना प्रश्न उठाने की सलाह दी।

11:12 AM IST | 22 FEB 2021: सदन के शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीएसईबी की मैट्रिक की परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया।

This post was last modified on February 22, 2021 4:09 PM

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022