बिहार: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बहाल होंगे 32 हजार शिक्षक, TET-STET सर्टिफिकेट रहेंगे वैध

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर मिशन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना के संवाद भवन में शिक्षा विभाग की की अहम बैठक हुई। दो घंटे से अधिक चली इस बैठक में उन्होंने विभाग के काम-काज की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। बैठक में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे।

TET और STET सर्टिफिकेट रहेंगे वैध- शिक्षा मंत्री

बैठक खत्म होने के बाद शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आदेश से TET और STET सर्टिफिकेट की वैधता खत्म नहीं होगी। ये सभी सर्टिफिकेट वैध रहेंगे। बता दें कि यह 31 मई तक ही वैध थे।

32 हजार नियोजित शिक्षक होंगे बहाल

BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जून में शिक्षक बहाली का कैलेंडर होगा लागू किया जाएगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली होगी। उन्होंने बताया कि हाई स्कूलों में 32 हजार पद खाली हैं जिनके लिए नियोजित शिक्षक बहाल होंगे जो 60 साल तक काम करेंगे।

बैठक की खास बातें-

  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अगले वर्ष एक अप्रैल से सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ग 9 तक की पढ़ाई होगी।
  • राज्य में जुलाई से सभी हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम को लागू किया जाएगा।
  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए रेगुलर स्कूलों का इंस्पेक्शन होगा। इसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इंस्पेक्शन किया जाएगा।
  • 160 स्कूलों के अधूरे कार्य को इसी साल पूरा किया जाएगा
  • कम्प्यूटर शिक्षकों की बहाली करेगी सरकार।

BSEB में होंगे ये बड़े बदलाव

  • आनेवाले समय में सभी 2 करोड़ कॉपियों में परीक्षार्थी के फोटो और नाम रहेंगे।
  • अब ऑनलाइन ग्रांट वितरण सिस्टम लागू होगा और पूरी प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
  • एफिलिएशन ग्रांट को भी ऑनलाइन किया जाएगा।

आनंद किशोर ने बताया कि जून महीने में विशेष अभियान चलाया जाएगा इसके तहत बच्चों के खातों में ऑनलाइन पैसा जाएगा। 3000 ऐसे विद्यालय हैं जहां स्कूल के लिए जमीन नहीं मिली। ऐसे स्कूलों में मिडिल स्कूल को ही अपग्रेड कर 9वीं क्लास का संचालन करेंगे। 2 कमरे अलग से बनाये जाएंगे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022