बिहार: नए मंत्रियों के विभाग का हुआ ऐलान, जानें किसके जिम्मे आया कौन सा मंत्रालय

Follow न्यूज्ड On  

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने रविवार को कैबिनेट विस्तार किया। राज्य कैबिनेट में 8 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह के कुछ देर बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा भी हो गया है। मंत्रिमंडल में शामिल किये गए श्याम रजक उद्योग विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, कांग्रेस छोड़ जदयू का दामन थामने वाले अशोक चौधरी को भवन निर्माण मंत्रालय का जिम्मा मिला है।

इसके अलावा नीरज कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बीमा भारती को गन्ना उद्योग विभाग, राम सेवक सिंह को समाज कल्याण, संजय झा को जल संसाधन विभाग महेश्वर हजारी को योजना विभाग और जय कुमार सिंह को साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बीजेपी और एलजेपी से एक भी मंत्री नहीं

गौरतलब है कि रविवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सदस्य हैं। राज्य की एनडीए सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आज हुए मंत्रिपरिषद के विस्तार में जगह नहीं मिली है। लोकसभा चुनाव के बाद जीतकर संसद पहुंचे बिहार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा था। लेकिन केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद ही बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार को नीतीश के पलटवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

संजय झा – जल संसाधन विभाग

नीरज कुमार – सूचना और जनसंपर्क विभाग

रामसेवक सिंह – समाज कल्याण विभाग

नरेन्द्र नायारण यादव – लघु जल संसाधन एवं विधि विभाग

लक्ष्मनेश्वर राय – आपदा प्रबंधन विभाग

बीमा भारती – गन्ना विकास मंत्रालय

श्याम रजक – उद्योग मंत्रालय

अशोक चौधरी – भवन निर्माण मंत्रालय

बिहार मंत्रिमंडल में 11 पद थे खाली

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में मुख्‍यमंत्री को मिलाकर कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आज के शपथ ग्रहण के पहले तक 25 मंत्री थे। इनमें जदयू के 12 और भाजपा के 13 शामिल थे। इसलिए मंत्रिमंडल में 11 रिक्तियां थीं। अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है।

जदयू ने मोदी सरकार में शामिल होने से किया था इनकार

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने केंद्र सरकार में सांकेतिक हिस्सेदारी से इनकार कर दिया था और आनुपातिक प्रणाली से कैबिनेट में हिस्सेदारी की बात कही थी। केंद्र सरकार के गठन के बाद इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह, पशुपालन मंत्री पशुपति कुमार पारस और आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव हैं।

 

This post was last modified on June 2, 2019 3:34 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022