बिहार: पत्नी ने रात में पति के साथ मनाया वैलेंटाइन डे, अगली सुबह आशिक के साथ हुई फरार

Follow न्यूज्ड On  

Wife absconded with Lover: 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे(Valentine’s Day) मनाया जाता है। कपल्स एक-दूसरे को इस दिन गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। पति-पत्नी भी इस दिन एक-दूसरे से अपना प्यार जताने के लिए खूबसूरत उपहार देते हैं। वहीं, वेलेंटाइन डे की अगली सुबह बिहार(Bihar) से ऐसी घटना सामने आई, जिसे जानकर पति  के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

कैमूर के मोहनिया थानाक्षेत्र इलाके के रहने वाले एक शख्स ने वैलेंटाइन डे की रात अपनी पत्नी के साथ सेलिब्रेट किया था, लेकिन अगली सुबह उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ फरार हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान है. सबसे आश्चर्य की बात है कि वह जिस प्रेमी के साथ भागी वह नाबालिग था।

महिला अपने दो बच्चों को लेकर आशिक के साथ भागी थी। इस घटना से पति को बहुत ही गहरा सदमा लगा। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जो पत्नी रात में उसके साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करती है, वह सुबह होते ही अपने आशिक के साथ कैसे फरार हो गई? हालांकि कहानी में एक ट्विस्ट और था, महिला जिस लड़के के साथ भागी उसने शादी से ही इनकार कर दिया।

आशिक को जब पता चला कि महिला अपने साथ दो बच्चों को साथ लाई है, तो उसने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने आशिक के साथ रॉन्ग नंबर से संपर्क हुआ था। दोनों ने फोन पर चार महीने बातचीत की थी। पुलिस ने बताया कि चार महीने बातचीत के बाद दोनों मिलने-जुलने लगे थे।

वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि तीन चार बार दोनों के बीच सहमति से संबंध भी बने हैं, जबकि लड़के ने संबंध से साफ इनकार कर दिया। लड़का कक्षा 10वीं का छात्र बताया जा रहा है। महिला अब नाबालिग लड़के के साथ ही रहना चाहती है। मामले पर मोहनिया के डीएसपी ने कहा कि दोनों को महिला थाने भेजा गया है। पीड़ित महिला जैसा आवेदन देगी, उस आधार पर कार्रवाई होगी।

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022