बीजद, कांग्रेस सिक्के के 2 पहलू : शाह

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर, 29 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। शाह ने भरोसा जताया कि भगवा दल ओडिशा में अगली सरकार बनाएगा। शाह ने कटक के सेलपुर में कहा, “बीजद और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक जाएगा तो दूसरा सत्ता में आएगा। अगर ये सत्ता में आते हैं तो वे राज्य को विकास की ओर नहीं ले जाएंगे। राज्य के विकास के लिए मोदी जी को एक अवसर दीजिए।”

शाह चार लोकसभा सीटों जगतसिंहपुर, केंद्रापाड़ा, कटक और जाजपुर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में 28 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जूनियर पार्टनर कहे जाने के कुछ दिनों बाद शाह ने यह हमला किया है।

शाह का यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री ने विशेषकर नवीन पटनायक पर चुप्पी साध रखी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस ने दशकों तक और नवीन बाबू 19 साल से राज्य पर शासन कर रहे हैं। वह राज्य में विकास करने में विफल साबित हुए हैं। पांच साल मोदीजी को दीजिए, हम ओडिशा को देश में नंबर एक बना देंगे।”

बीजद सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने लोगों से राज्य में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया, जो राज्य में विकास करेगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणामों ने संदेश दिया है कि भाजपा ओडिशा में अगली सरकार बनाने जा रही है।

नवीन पटनायक पर परोक्ष रूप से उड़िया भाषा की कम समझ का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि ओडिशा के पास विधानसभा चुनावों के बाद उड़िया भाषी मुख्यमंत्री होगा।

शाह ने कहा, “ओडिशा में हमारे पास अत्यधिक कुशल युवा और प्राकृतिक संसाधन हैं। हालांकि राज्य अभी भी प्रगति नहीं कर रहा है। ओडिशा में एक ऐसी सरकार है, जिसे पता ही नहीं कि विकास का एजेंडा कैसे चलाना है।”

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सुरक्षा करने में विफल रही। वह पिछले साल भंडार की चाबियों के गायब होने की खबरों के संदर्भ में यह बात कह रहे थे।

जमीनी स्तर पर लोगों तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि (राज्य) सरकार की संकीर्ण मानसिकता के कारण ओडिशा के गरीब लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर यह योजना लागू हो जाती है तो प्रधानमंत्री मोदी राज्य में प्रसिद्ध हो जाएंगे।

शाह ने ओडिशा को राजग सरकार द्वारा दी गई केंद्रीय सहायता को भी रेखांकित किया।

शाह ने कहा, “संप्रग सरकार के अंतर्गत, 13वें वित्त आयोग ने ओडिशा को केवल 79 हजार करोड़ रुपये दिए थे, जबकि भाजपा नीत सरकार में 14वें वित्त आयोग ने ओडिशा के विकास के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये दिए।”

उन्होंने कहा कि राजग सरकार के अंतर्गत ओडिशा को कुल 5.13 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। हालांकि फंड गांवों तक नहीं पहुंचा।

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर भी निशाना साधा।

शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले राजग में 26 सहयोगी हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों का महागठबंधन नेता और नीति से रहित है। वे कैसे एक मजबूत सरकार बना सकते हैं? केवल मोदीजी ही एक मजबूत सरकार दे सकते हैं।”

उरी हमले के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “हमारे शहीद सैनिकों का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के आदेश दिए थे। केवल मोदी सरकार ही ऐसा सख्त कदम उठा सकती है, कांग्रेस सरकार नहीं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022