बिपाशा, करण मालदीव में छुट्टियों का ले रहे हैं आनंद

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिलहाल मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। करण के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के सिलसिले में ये यहां आए हुए हैं।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों पानी के ऊपर एक हैमॉक में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करण बिपाशा को प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं।

बिपाशा ने कहा, जहां पानी आसमान संग मिलती है। हैशटैगयूएंडआई हैशटैगमंकीलव।

इसके बाद बिपाशा ने एक रोमांटिक मैसेज के साथ करण के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, यह साल का मेरा दूसरा सबसे पसंदीदा दिन है। आई लव यू करण।

बिपाशा और करण ने अप्रैल, 2016 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म अलोन में काम किया था।

ये दोनों हाल ही में वेब सीरीज डेंजरस में भी नजर आए, जिसमें सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी हैं।

–आईएएनएस

एएसएन/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022