Rani Chennamma: रानी चेन्नम्मा, जिन्होंने अंग्रेजों से कहा था- मैं कित्तूर नहीं दूंगी

Follow न्यूज्ड On  

Rani Chennamma Birth Anniversary: कित्तूर की रानी चेन्नम्मा (Kittur Rani Chennamma) का जन्म कर्नाटक में हुआ था। रानी चेन्नम्मा अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने वाले कुछ चुनिंदा शासकों में से एक थीं। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया था। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में रानी ने अपनी जनता के सामने कहा था, “जब तक मेरी नसों में रक्त की एक भी बूंद है, तब तक कित्तूर को कोई नहीं ले सकता।”

रानी चेन्नम्मा से जुड़ी खास बातें…

–  रानी चेन्नम्मा का जन्म 23 अक्टूबर, 1778 को कर्नाटक राज्य के बिलगावी जिले के छोटे से गांव काकटि में हुआ था। चेन्नम्मा के पिता धूलप्पा और माता पद्मावति थीं। माता पिता ने चेन्नम्मा का लालन-पालन पुत्रों की भांति ही किया था।

–  चेन्नम्मा को बचपन से ही अस्त्र-शस्त्र, घुड़सवारी और युद्ध कला की शिक्षा मिली। उन्हें संस्कृत, कन्नड़, मराठी और उर्दू भाषा का भी ज्ञान था।

–  रानी चेन्नम्मा युद्ध कौशल में निपुण थीं। एक बार कित्तूर के राजा मल्लसर्ज एक नरभक्षी बाघ का शिकार करने निकले थे। राजा ने बाघ पर बाण चलाया, जिससे वो घायल हो गया। लेकिन जब राजा बाघ के करीब पहुंचे तब उन्होंने पाया कि बाघ को दो बाण लगे थे। तभी राजा की नज़र पास ही सैनिक वेषभूषा में खड़ी एक सुंदर कन्या पर पड़ी। ये कन्या चेन्नम्मा ही थीं। राजा समझ गए ये दूसरा बाण इसी कन्या ने मारा है। राजा ने चेन्नम्मा के पराक्रम की ख़ूब तारीफ़ की।

–  इस घटना के बाद राजा मल्लसर्ज चेन्नम्मा पर मोहित हो गए और उन्होंने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। कुछ समय बाद दोनों का विवाह हो गया। राजा मल्लसर्ज का अकारण निधन हो गया। उसके कुछ समय बाद ही पुत्र का भी देहांत हो गया। चेन्नम्मा पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट गया। कित्तूर की गद्दी खाली पड़ी थी, जिसे भरने के लिए चेन्नम्मा ने एक पुत्र गोद ले लिया।

–  चेन्नम्मा ने बेटे को गोद लेकर उसे राज सिंहासन पर उत्तराधिकारी के रूप में बैठा दिया। लेकिन अंग्रेज़ों की डाक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स नीति के तहत ऐसा मुमकिन नहीं था। अंग्रेज़ों की नज़र पहले से ही कित्तूर पर थी। उन्होंने चेन्नम्मा के इस निर्णय को मानने से इंकार कर दिया।

–  इसके बाद अंग्रेज़ इस राज्य को हड़पने की योजना बनाने लगे। चेन्नम्मा ने अंग्रेज़ों की इस नीति का विरोध किया। चेतावनी देने पर अंग्रेज़ नहीं माने और कित्तूर के किले को चारों ओर से घेर लिया। अंग्रेज़ों के इस कदम का रानी चेन्नम्मा ने भी सशस्त्र सामना किया।

–  लेकिन रानी की सेना छोटी थी और अंग्रेज़ों की सेना बड़ी थी। आधुनिक हथियारों और विशाल सेना की मदद से अंग्रेज़ों ने ये युद्ध जीत लिया। अंग्रेज़ों ने चेन्नम्मा को बंदी बना लिया और उनके कई साथियों को सूली पर चढ़ा दिया।

–  21 फरवरी, 1829 को जेल में ही चेन्नम्मा का निधन हो गया, लेकिन चेन्नम्मा का नाम इतिहास के पन्नों पर आज भी ज़िंदा है।

This post was last modified on October 23, 2019 9:59 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022