ऐसे बीते थे दिव्या भारती के आखिरी पल, महज 19 साल में हो गई थी मौत

Follow न्यूज्ड On  

अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती का आज 25 फरवरी को बर्थडे है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ चुकी दिव्या भारती की मौत कई साल तक गुत्थी बनी थी। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या की अपने फ्लैट की खिड़की से गिरकर मृत्यु हो गई थी।

दिव्या भारती 5 अप्रैल 1993 को चेन्नई से शूटिंग करके वापस लौटी थीं। इसके बाद उन्हें दूसरी शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना होना था। हालांकि, दिव्या के पैर में चोट लगी थी। इसके अलावा वह नए फ्लैट की डील साइन कर रही थीं।

दिव्या ने इस दिन की शूटिंग को कैंसिल कर दी थी। दिव्या अपने फ्लैट पर डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला से मिलीं। ये दोनों रात 10 बजे दिव्या भारती के फ्लैट में पहुंचे थे। तीनों ने लिविंग रूम में बैठकर ड्रिंक किया।

दिव्या की मेड अमृता किचन में थी। वहीं, नीता और श्याम लिविंग रूम में वीडियो देख रहे थे। दिव्या कुछ देर बाद खिड़की की तरफ चली गई। वह कुछ देर तक खिड़की के पास ही बैठी रही थी। हालांकि, मुड़ते ही उनका बैलेंस बिगड़ गया।

पांव फिसलने के बाद वह पांचवी मंजिल से नीचे कंक्रीट के फर्श में आ गिरी। दरअसल दिव्या की इस खिड़की में कोई भी ग्रिल नहीं थी। वहीं, उस दिन नीचे पार्किंग एरिया में कोई गाड़ी भी नहीं खड़ी थी।

खिड़की से गिरने के बाद भी दिव्या की सांसें चल रही थी। उनका शरीर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। दिव्या को तुरंत मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में रखा गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

This post was last modified on February 25, 2019 1:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022