ऑडियो मामला: बीजेपी ने सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Follow न्यूज्ड On  

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर भाजपा ने जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, महेश जोशी, लोकेश शर्मा आदि के खिलाफ साजिश कर भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा प्रवक्ता भारद्वाज ने शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता, महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाल आदि भाजपा की छवि खराब करने के लिए झूठे बयान दे रहे। भाजपा की छवि खराब करने के लिए अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री निवास से साजिश रहते हुए एक फेक ऑडियो तैयार किया गया, जिसमें भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं की आवाज होना बताते हुए झूठा फोन वार्तालाप जारी किया गया।

कांग्रेसी विधायकों को करोड़ों रुपये देकर खरीदने का दावा किया गया है। यह फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री के कथित ओएसडी लोकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने किया है। झूठे ऑडियो टेप से भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत व अन्य व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इन तीन ऑडियो को लोकेश शर्मा ने 16 जुलाई की रात मीडिया को वाट्सअप किया।

भाजपा के राजस्थान प्रवक्ता ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार को फेयरमाउंट होटल में रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोंटासरा नामक आरोपियों ने संबंधित ऑडियो टेप को प्रेस कांफ्रेंस में सार्वजनिक कर भाजपा नेताओ पर आरोप लगाया। भाजपा नेताओं पर केस भी दर्ज कराए गए। अत: आरोपियों लोकेश शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोटासरा, महेश जोसी सहित इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों को चिह्न्ति कर गिरफ्तार कराया जाए।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022