नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने सोमवार को बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का नाम इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया है।
जरंग 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दुनिया के नम्बर-1 पहलवान हैं और हाल ही में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता है। बजरंग के नाम एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण है।
दूसरी ओर, विनेश राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में विनेश ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीत था जबकि एशियाई खेलों में भी उन्होंने इसी भार वर्ग में सोना जीता था।
हाल में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भी विनेश ने कांस्य जीता था।
विनेश प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली भारत की पहली एथलीट हैं।
बजरंग और विनेश के अलावा कुश्ती महासंघ ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरान और पूजा ढांढा के नाम अर्जुन पुरस्कारों के लिए तथा वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।
इसी तरह भीम सिंह और जय प्रकाश को ध्यान चंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
This post was last modified on April 29, 2019 1:58 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…