बजट 2019-20 : राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के लिए 38,572 करोड़ रुपये

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)| सरकार ने शुक्रवार को बजट में राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के लिए 38,572 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। राष्ट्रीय शिक्षा मिशन में केंद्र द्वारा प्रायोजित शिक्षा की योजनाएं शामिल हैं, जिसके तहत वह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निधि का आवंटन करता है।

बजट राशि में बीते साल के 32,334 करोड़ रुपये से बढ़ोतरी की गई है।

इस पूरी राशि का ज्यादातर हिस्सा (36,472.40 करोड़ रुपये) प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों की स्कूली शिक्षा के लिए है।

इस राशि का आवंटन समग्र शिक्षा अभियान व शिक्षक प्रशिक्षण जैसी योजनाओं के लिए किया जाना है। सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के विलय से समग्र शिक्षा अभियान बना है।

इस बजट का एक हिस्सा 2,100 करोड़ रुपये उच्च शिक्षा के लिए है, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के जरिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022