बलबीर सिंह सीनियर अभी भी वेंटीलेटर पर, हालत स्थिर

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 16 मई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह अभी भी वेंटीलेटर पर हैं। उन्होंने हालांकि गुरुवार के बाद से दोबारा दिला का दौरा नहीं पड़ा है और उनकी हालत भी स्थिर है।

उनके नाती कबीर ने शनिवार को एक बयान में कहा, “पिछली बार के बाद से अब तक कोई और दिल का दौरा नहीं पड़ा है। उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन वो वेंटीलेटर पर ही हैं। अभी तक उन्हें होश नहीं आया है।”

कबीर ने बताया कि डॉक्टर लगातार उनकी स्थित को देख रहे हैं और जैसे ही उनकी हालत में कोई बदलाव होगा तो इस बारे में बयान जारी कर दिया जाएगा।

बलबीर सिंह को गुरुवार से तीन बार दिल का दौरा पड़ चुका है। उन्हें आठ मई को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव निकला।

बलबीर को जुलाई 2019 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी उनसे मिलने पहुंचे थे।

बलबीर लंदन ओलम्पिक-1948, हेलसिंकी ओलम्पिक-1952 और मेलबर्न ओलम्पिक-1956 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 1952 ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक के मैच में बलबीर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच गोल किए थे और भारत को 6-1 से जीत दिलाई थी।

बलबीर विश्व कप-1971 में कांस्य और विश्व कप-1975 जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच थे।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022