बंगाल की खाड़ी में भारत, श्रीलंका नौसेना का संयुक्त अभ्यास शुरू

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)| भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विजाग बंदरगाह से बंगाल की खाड़ी में जाकर संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया।

 अभ्यास में भाग ले रहे दोनों देशों की नौसेनाओं के चार जहाजों ने अभ्यास के ‘समुद्र चरण’ में समन्वित समुद्री संचालन शुरू कर दिया। समुद्र चरण से पहले, विजाग बंदरगाह पर नौसेनाओं ने पेशेवर संवाद किया, वे प्रशिक्षण गतिविधियों, सांस्कृति कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं, ‘बंदरगाह चरण’ में शामिल हुए।

छह दिवसीय संयुक्त अभ्यास ‘स्लीनेक्स 2019’ की औपचारिक शुरुआत सात सितंबर को विजाग बंदरगाह पर हुई थी।

मंगलवार से चार जहाज और उनके क्रू समुद्र में विमान ट्रैकिंग, क्रॉस डेक फ्लाइंग, गोलीबारी, विजिट बोर्ड सर्च और जब्ती प्रक्रियाओं, अंडरवे रीप्लेनिश्मेंट और नौसैनिक युद्धाभ्यास में शामिल होंगे।

श्रीलंका ने आधुनिक ऑफशोर पेट्रोल जहाज एसएलएनएस सिंधुराला और एक तेज मिसाइल जहाज एसएलएनएस सूरानीमाला को अभ्यास के लिए भेजा है। एसएलएनएस सिंधुराला को भारत की सरकारी रक्षा कंपनी गोवा शिपयार्ड ने बनाया है।

वहीं भारतीय नौसेना ने युद्धाभ्यास में मिसाइल जंगी जहाज आईएनएस खुकरी और समुद्री ऑफशोर पेट्रोल जहाज आईएनएस सुमेध भेजे हैं। भारत ने अभ्यास में उसी समय शोर-बेस्ड मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (जल के मध्य गश्ती समुद्री विमान) के अतिरिक्त इंटीग्रल हैलीकॉप्टर भी उतारे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022