बंगाल में भाजपा ने ममता सरकार को घेरने बनाई रणनीति, ममता मिसिंग कैम्पेन शुरू

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कोरोना से प्रभावित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, साथ साथ प्रदेश का राजनीतिक तापमान भी बढ़ रहा है। कोरोना की चिंता के साथ टीएमसी और भाजपा दोनों को आगामी विधानसभा चुनाव की भी चिंता है। लिहाजा भाजपा ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने की रणनीति बनाई है। इस कड़ी में भाजपा ने अब ‘मिसिंग ममता’ कैंपेन की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत पार्टी के आला नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा नेता ‘मिसिंग ममता’ की टैगलाइन के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर भी पोस्ट कर रहे हैं।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह कहते हैं, “भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है, राज्य में कोरोना की भरमार है। हमे लोगों की देखभाल तो करनी ही होगी। टीएमसी सरकार वोट बैंक की खातिर कोरोना की सही तस्वीर लोगों को नहीं बता रही है, चुनिंदा क्षेत्रों में राहत सामग्री बांट रही है। केंद्र द्वारा भेजे गए अनाज को बांटने नहीं दे रही है, ऐसे में भाजपा को भी कुछ तो करना ही होगा।”

अजुर्न सिंह का कहना है कि “अब न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिखती हैं और न उनका भतीजा। इसलिए भाजपा ने ममता बनर्जी को खोजने के लिए अभियान चलाया है, जिसे ‘मिसिंग ममता’ नाम दिया गया है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “कोलकाता का बुरा हाल है। रात में लोगों को दफनाया और जलाया जा रहा है। हम भाजपा सांसदों को राहत कार्य की निगरानी नहीं करने दी जा रही है। हजारों लोग बॉर्डर पर जमा हैं, ट्रेन नहीं चलने दे रही हैं। ऐसे में जनता तो पूछेगी।”

भाजपा महासचिव और प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि “पीपीई के लिए डॉक्टर रो रहे हैं। शव के साथ मरीज पड़े हैं। प्रवासी श्रमिकों को राज्य छोड़ने की अनुमति नहीं है। बंगालियों को घर वापस नहीं आने दिया जा रहा है।” उन्होंने भी पूछा है, “कहा हैं ममता बनर्जी?”

इस बीच सांसद जगन्नाथ सरकार कहते हैं कि “केन्द्र ने हमेशा बंगाल के लोगों का भला ही चाहा है, और यह हमारी जिम्मेदारी भी है। लेकिन ममता बनर्जी के राज में इलाज मिल नहीं रहा, जनता परेशान है और लोग मर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जबाव नहीं दे रही हैं। हम सरकार से सवाल कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि “मेरा मानना है कि भाजपा गांव, गरीब, किसान के हक की आवाज बुलंद करती रहेगी और ममता सरकार को आईना दिखाती रहेगी।”

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022