बंगाल : फानी का कहर जारी, तूफान से कई पेड़ उखड़े, भारी बारिश

Follow न्यूज्ड On  

ओडिशा में शुक्रवार को प्रवेश कर तबाही मचाने वाले शक्तिशाली चक्रवाती तूफान फानी के इसके कुछ घंटों बाद मध्यरात्रि में पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से वहां भारी बारिश होने लगी और तूफान में पेड़ उखड़ते चले गए। यह पिछले कई दशकों में भारतीय उपमहाद्वीप पर आया सबसे शक्तिशाली तूफान है।

फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के तट पर प्रवेश के दौरान अपेक्षाकृत कमजोर था जो बंगाल पहुंचते ही बहुत शक्तिशाली हो गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक जनरल संजीव बंदोपाध्याय ने कहा, “चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के बालासोर से मध्यरात्रि लगभग 12.30 बजे बंगाल में प्रवेश हुआ। इसने 70-80 किलोमीटर से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवा से खड़गपुर क्षेत्र को पार किया।”

तूफान फिलहाल कोलकाता से 40 किलोमीटर पश्चिम में हुगली जिले के आरामबाग के करीब है।

बंदोपाध्याय ने कहा, “इसके लगातार उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने और पूर्वी बर्दवान-हुगली सीमा पर पहुंचने और नादिया होते हुए शनिवार दोपहर तक बांग्लादेश जाने की संभावना है।”

फानी ने दिखा, मंदरमणि, ताजपुर, संदेशखाली और कोंटाई नगरों और कस्बों को बुरी तरह प्रभावित किया वहीं खड़गपुर और बर्दवान जैसे शहरों में भी यह काफी प्रभावी रहा जहां पेड़ उखड़ते चले गए और लोहे के होर्डिग्स उखड़ गए।

कोलकाता और उपनगरीय इलाकों के कुछ भागों में शुक्रवार दोपहर से मध्यम से भारी बारिश हो चुकी है।

खड़गपुर में अब तक रिकॉर्ड 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

उन्होंने कहा कि बारिश शनिवार तड़के तक जारी रहेगी और मौसम शाम तक सुधरने लगेगा।

प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए विद्युत सेवा रोक दी है।

This post was last modified on May 4, 2019 9:31 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022