बंगला में एनआरसी को लेकर मची अफरातफरी के कारण 6 लोगों की मौत : ममता

Follow न्यूज्ड On  

कोलकता, 23 सितंबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर एक ‘फर्जी अभियान’ के जरिए अफरातफरी पैदा करने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया और दावा किया कि इसके चलते राज्य में छह लोगों की मौत हो गई है। ममता ने कहा, “अफरातफरी पैदा करने के लिए भाजपा को शर्म आनी चाहिए। इसके चलते छह लोगों की मौत हो गई है। मुझ पर भरोसा रखें, मैं बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगी।”

उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि उनकी सरकार राज्य में एनआरसी की कभी इजाजत नहीं देगी। इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि असम में यह इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि एनआरसी की सूची 1985 के असम समझौते के कारण अनिवार्य थी, नहीं तो ऐसी कोई भी प्रक्रिया देश में कहीं और नहीं हो सकती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से कहा कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अंकित कराएं, क्योंकि इसे अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है।

नेताजी इंडोर स्टेडियम में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक प्रोपोगेंडा के तहत ‘फर्जी अभियान’ के माध्यम से कह रही है कि वह बंगाल में भी एनआरसी सूची लेकर आएगी।

उन्होंने कहा, “बंगाल छोड़ो, एनआरसी किसी और राज्य में भी नहीं आ सकता। एनआरसी 1985 के असम समझौते के कारण अनिवार्य थी। सिर्फ किसी ने कह दिया कि ऐसा होगा, इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा होगा ही। उन्हें एनआरसी की जरूरत अपने राजनीतिक प्रोपोगेंडे के लिए है।”

असम में 1979 से 1985 तक छह साल का लंबा आंदोलन हुआ, जिसमें अवैध बांग्लादेशियों का पता लगाने और निर्वासन की मांग की गई थी।

इस आंदोलन के बाद 1985 में असम समझौता हुआ था। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकारी थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022