बोलीविया : बस दुर्घटना में 24 मरे

Follow न्यूज्ड On  

ला पास , 19 फरवरी (आईएएनएस)| पश्चिमी बोलीविया में सोमवार को एक बस और ट्रक में भिडं़त हो गई। दुर्घटना में 24 लोग मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने समाचार एजेंसी एफ को यह जानकारी दी। ओरुरो क्षेत्र के पारगमन व परिवहन निदेशक कर्नल विक्टर ह्यूगो लिजाराजू ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है, लेकिन बारिश इसकी एक मुख्य वजह हो सकती है।

क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोस पिजारो ने मीडिया को बताया कि घायलों को ओरुरो शहर में विभिन्न मेडिकल फैसिलिटीज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

समाचार एजेंस एफे ने पिजारो के हवाले से बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पिजारो ने कहा कि अधिकारियो ने 12 मृतकों की पहचान की है जिनमें छह पुरुष, पांच महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

बोलीविया के आंतरिक मामलों के मंत्री ने ला पास में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर पोतोसी और ओरुरो शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022