बोलीविया: सीनेटर जीनाइन एनेज ने खुद को घोषित किया राष्ट्रपति

Follow न्यूज्ड On  

लापाज | बोलीविया में इवो मोरालेस के इस्तीफा देने के बाद विपक्षी सीनेटर जीनाइन एनेज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। बीबीसी की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, मोरालेस की पार्टी के सदस्यों ने सत्र का बहिष्कार करते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है।

लेकिन एनेज ने कहा कि संविधान के तहत वे अगली दावेदार हैं और जल्द चुनाव कराने का वादा किया। मोरालेस ने इस घोषणा की निंदा करते हुए एनेज को तख्तापलट करने वाला दक्षिणपंथी सीनेटर बताया।

पूर्व राष्ट्रपति मेक्सिको चले गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है इसलिए उन्होंने वहां शरण मांगी है। राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर विवाद होने पर कुछ सप्ताहों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद मोरालेस ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था।

एनेज ने मंगलवार को सीनेट पर अस्थाई कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति पद के लिए खुद को अगला दावेदार बताया। सीनेट की पूर्व उपनेता ने कई इस्तीफे दिए जाने के बाद राष्ट्रपति पद संभाला है।

मोरालेस की मूवमेंट फॉर सोशलिज्म के सदस्यों की सत्र में अनुपस्थित में एनेज ने खुद को अंतरिम नेता घोषित किया। मोरालेस ने ट्विटर पर इसकी निंदा करते हुए इसे इतिहास का सबसे नीच और नापाक तख्तापलट बताया।

कोका के किसान रहे मोरालेस सबसे पहले 2006 में जनजातीय समुदाय से देश के पहले नेता चुने गए थे। पिछले महीने चुनाव में करीबी जीत के बाद उन पर दवाब बढ़ गया था।

This post was last modified on November 13, 2019 10:24 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022