बॉलीवुड सितारों के लिए अनलॉक का मतलब हॉली डे मोड

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लॉकडाउन के कारण महीनों तक घर में बंद रहने के बाद और अब अनलॉक के साथ उद्योग के पूरी तरह से खुलने के बाद बॉलीवुड सितारे छुट्टी पर हैं।

छुट्टियों के लिए उनके पसंदीदा जगहों में मालदीव है। आईएएनएस आपके लिए कुछ ऐसे ही सितारों की सूची लेकर आया है।

वरुण धवन : वरुण धवन पिछले महीने मालदीव गए थे और उन्होंने अपने अवकाश की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। उनके समुद्र में समय बिताने से लेकर एक खरगोश से दोस्ती करने और वाशबोर्ड एब्स को दिखाने तक उनका सोशल मीडिया तस्वीरों से भरा रहा। अब, वह काम पर वापस आ गए हैं और फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग कर रहे हैं।

तापसी पन्नू : काम में वापसी करने से पहले तापसी ने मालदीव में महासागर में गोता लगाया। उन्होंने अपनी बहनें इवानिया और शगुन पन्नू और अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड माथियास बोए के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने सोशल मीडिया फीड में अपनी गतिविधियों की झलक साझा की।

कटरीना कैफ : कटरीना ने मालदीव के अपने वर्क ट्रिप को छुट्टी में बदल दिया, समुद्र तट पर पोज देने से लेकर खरगोशों को खिलाने तक अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की।

करीना कपूर खान : करीना कपूर और उनके परिवार के लिए यह पहाड़ों का समय है, अभिनेत्री अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला में अपने पति सैफ अली खान के साथ हैं। सैफ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पहाड़ियों में कर रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन डायरियों की झलकियां साझा कीं। उन्होंने पिता के साथ तैमूर की हिल स्टेशन के आसपास की सैर से दो तस्वीरें पोस्ट कीं।

टाइगर श्रॉफ : अभिनेता के लिए यह साल का बहुप्रतीक्षित ब्रेक था और टाइगर ने इसका सबसे अधिक फायदा उठाया। उन्होंने साफ समुद्र तटों, ताड़ के पेड़ों और क्रिस्टल साफ पानी की आश्चर्यजनक तस्वीरें साझा की है।

दिशा पटानी : वह अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ मालदीव गई हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों को चकित कर दिया।

काजल अग्रवाल : काजल और उनके पति गौतम किचलू ने अपने हनीमून के लिए मालदीव को चुना। अभिनेत्री ने समुद्र के गहराई में अपने रिसॉर्ट से लेकर, समुद्र में गोताखोरी के अनुभव तक कई तस्वीरें साझा की हैं।

रकुलप्रीत सिंह : रकुल प्रीत अपनी पारिवारिक यात्रा के पलों को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जहां वह धूप का आनंद ले रही हैं और मालदीव में एक सुंदर दृश्य देख रही हैं।

कियारा आडवाणी : कियारा ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक का आनंद लेने के लिए जंगलों को चुना। उन्होंने प्रकृति के साथ अपनी तस्वीरें साझा की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ऊपर आसमान, नीचे जमीन और मन में शांति।

तारा सुतारिया : अभिनेत्री तारा सुतारिया मालदीव में अपने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ छुट्टी मना रही हैं। साझा की गईं तस्वीरों में उन्होंने लिखा, फिर से हेलो, पैराडाइज।

नेहा धूपिया : अभिनेत्री ने अपने पति व अभिनेता अंगद बेदी के साथ समय बिताया और अक्टूबर में अपनी बेटी मेहर के साथ मालदीव के लिए उड़ान भरी। उन्होंने कुछ पारिवारिक पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

फरहान अख्तर : फरहान ने मालदीव में शिबानी दांडेकर के साथ अपनी छुट्टियां बिताई। कुछ समय पहले शिबानी ने अपने प्रशंसकों के लिए फरहान के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा की।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022