YouTube पर दो हफ्तों से राज कर रही हैं अल्का याग्निक, जानिए विश्व की नंबर 1 आर्टिस्ट की कहानी

Follow न्यूज्ड On  

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली अल्का याग्निक अब यूट्यूब आर्टिस्ट की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब ने टॉप ग्लोबल आर्टिस्ट की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 206 मिलियिन व्यूज़ के साथ अल्का याग्निक टॉप पर हैं। अल्का के बाद भारतीय कलाकारों की बात करें तो 193 मिलियन व्यूज़ के साथ नेहा कक्कड़ तीसरे नंबर हैं। इन दोनों सितारों के अलावा कुमार सानू और उदित नारायण भी टॉप 10 में शामिल हैं। कुमार सानू 158 मिलियन व्यूज़ के साथ छठीं पोजीशन पर हैं। वहीं उदित नारायण 146 मिलियन व्यूज़ के साथ आठवें नंबर पर हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली अल्का अब लाइव शो करती हैं। वह खुद इस बात से हैरान हैं और इस टॉप पोजीशन का क्रेडिट जनता को देती हैं।

आपको बता दें कि अल्का के बॉलीवुड का सफर भी मजेदार रहा है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ का गाना ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है से अल्का को फिल्मों में पहली बार सफलता का स्वाद चखने को मिला। 80 के दशक का ये सुपरहिट गाना आज भी लोगों के बीच उतना ही पॉपुलर है। इस गाने को अपनी मखमली आवाज़ से और ज्यादा दिलकश बनाने वाली खूबसूरत सिंगर अल्का याग्निक आज यूट्यूब पर राज कर रही हैं। खबरों के मुताबिक अल्का उन दिनों को याद कर कहती हैं कि संगीतकार जोड़ी कल्याण जी आनंद जी तब कहा करते थे कि उनका नाम ‘अंगना याग्निक’ होना चाहिए। 90 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाली अल्का ने 6 साल (1972) की उम्र में ही ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिया था।

इसके बाद दस साल की उम्र में अल्का की मां उन्हें मुंबई ले आईं। लेकिन यहां उन्हें आवाज मैच्योर होने तक रुकने को कहा गया। उनकी मां को ये बात अटपटी लगी। लेकिन ये इंतजार कुछ ही दिनों का था। वह लगातार मुंबई आती रहीं। इसी आने जाने में एक बार कोलकाता के एक डिस्ट्रिब्यूटर ने अल्का को राज कपूर के लिए चिट्ठी देकर भेजा। राज कपूर ने जब अल्का को सुना तो वह काफी इंप्रेस हुए। उन्होंने इंडस्ट्री के नामी म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को एक चिट्ठी लिखी और अल्का को उनके पास भेजा। जब अल्का लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पास पहुंचीं तो उन्होंने दो ऑप्शन दिए ‘अभी डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करें’ या ‘कुछ दिन बाद बतौर सिंगर डेब्यू करें’। इस पर अल्का की मां शुभा ने दूसरा ऑप्शन चुना।

1981 में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने ‘लावारिस’ के गाने ‘मेरे अंगने में’ में अल्का को मौका दिया। ये हिट रहा और अल्का दर्शकों के साथ-साथ फिल्म मेकर्स की भी पहली पसंद बन गईं। लावारिस का ये हिट गाना अल्का का दूसरा गाना था। उनका पहला गाना 1980 में आई ‘पायल की झंकार’ में था।

This post was last modified on May 10, 2019 1:23 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022