रियो डी जनेरियो, 28 नवंबर (आईएएनएस)| ब्राजील की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनाकियो लूला दा सिल्वा को भ्रष्टाचार के दूसरे मामले में दोषी ठहराया है।
लूला पर आरोप है कि वह साओ पाउलो राज्य के अतीबिया में एक घर के नवीनीकरण के लिए रिश्वत ले रहे थे। इस बात का हालांकि उन्होंने हमेशा खंडन किया है। पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि वह घर उनका कभी नहीं रहा है, मगर यह एक दोस्त का है, जिसने उन्हें स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल करने के लिए दिया हुआ था।
लूला के बचाव में कहा गया कि उनका इस नवीनीकरण के संबंध में कोई सबूत नहीं है।
अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के लिए उनकी सजा 12 साल 11 महीने से 17 साल एक महीने तक बढ़ा दी है।
अदालत के तीनों न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से इस सजा की पुष्टि की।
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में भी दोषी ठहराया जा चुका है। अदालत की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और अप्रैल 2018 से उन्होंने आठ साल 10 महीने की सजा काटनी शुरू कर दी थी।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…