ब्राजील, मेक्सिको से तेल का आयात बढ़ा सकता है भारत

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)| भारत कच्चे तेल का आयात ब्राजील और मेक्सिको से बढ़ा सकता है, क्योंकि वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध के चलते वहां से भारत को होने वाले तेल आयात में कमी की पूर्ति करने की जरूरत है।

 भारत को तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में सऊदी अरब, इराक और ईरान के बाद वेनेजुएला चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।

वेनेजुएला से भारत ने 2017-18 में 1.8 करोड़ टन तेल का आयात किया जोकि देश के कुल तेल आयात का 11 फीसदी था। अमेरिकी प्रतिबंध के बाद वेनेजुएला से तेल आयात पर संकट छा गया है, लिहाजा भारतीय कंपनियां वैकल्पिक बाजार की तलाश में हैं।

राजनयिक सूत्रों के अनुसार, ब्राजील और मेक्सिको दोनों ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है और भारत विकल्प का मूल्यांकन कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की विपणन कंपनियों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

भारत का मेक्सिको और ब्राजील के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध हैं। ब्राजील दुनिया का 10वां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जबकि मेक्सिको का स्थान 11वां है।

सूत्र ने बताया, “वेनेजुएला से तेल आयात के विकल्प के रूप में दोनों देश उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन इन देशों से तेल का आयात बढ़ाने का फैसला वेनेजुएला के मुकाबले इनके तेल की गुणवत्ता और आपूर्ति की शर्तो की समीक्षा पर निर्भर करेगा।”

भारत पहले से ही ब्राजील और मेक्सिको से तेल का आयात करता है, लेकिन आयात का परिमाण 2013 से लगातार घटता गया है। भारत 2013 में जहां मेक्सिको से 3.50 अरब डॉलर और ब्राजील से 1.78 अरब डॉलर का तेल आयात करता था वहां अब यह घटकर क्रमश : 1.38 अरब डॉलर और 0.81 अरब डॉलर रह गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022