ब्राजील में भगदड़ मचने से 9 की मौत

Follow न्यूज्ड On  

ब्राजीलिया, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| ब्राजील के साओ पाउलो शहर में एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। प्रशासन ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना रविवार को पराइसोपोलिस में एक फंक डांस पार्टी में घटी। पार्टी में लगभग 5,000 लोग थे, तभी पुलिस दो संदिग्धों का पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस पर गोलीबारी करने के बाद ये लोग कार्यक्रम की भीड़ में शामिल हो गए थे।

भीड़ ने पुलिस पर टूटी बोतलें और पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रतिक्रिया में आसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे वहां भगदड़ मच गई और इसमें नौ लोगों की मौत हो गई।

साओ पाउलो मिलिट्री पुलिस के प्रवक्ता एमर्सन मासेरा ने मीडिया से कहा कि ‘अपराधियों के भीड़ में शामिल होने के बाद भी पुलिस पर गोलीबारी करने से भगदड़ शुरू हुई।’

उन्होंने कहा, “पुलिस से बचने के लिए अपराधियों ने भीड़ का उपयोग मानवीय ढाल के रूप में की। जब पुलिस पहुंची तो लोग अधिकारियों की तरफ बढ़ गए और अधिकारियों ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की।”

मृतकों में सात पुरुष, एक महिला और एक 14 वर्षीय किशोर है।

साओ पाउलो राज्य के गवर्नर जोआओ डोरिया ने इस घटना पर दुख जताया है और परिस्थितियां जांचने के तथ्यों और घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए सख्त जांच के आदेश दिए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022