बर्ड फ्लू : दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू के डर से दिल्ली सरकार ने शनिवार को दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।

दिल्ली सरकार ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि बीमारी से निपटने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषणा की और यह स्पष्ट किया कि दिल्ली में अभी तक एक भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एहतियात के तौर पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से शहर में जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया है। केजरीवाल ने गाजीपुर चिकन मंडी (कुक्कुट बाजार) को अगले 10 दिनों के लिए बंद करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। चिंता की कोई बात नहीं है। हम बीमारी पर नजर रख रहे हैं।

पिछले तीन दिनों में दक्षिणी दिल्ली के जसोला इलाके के एक पार्क में 24 कौवे मृत पाए जाने की खबरों के बीच यह घोषणा की गई है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में प्रसिद्ध संजय झील में कुल 10 बतखें भी मृत पाई गईं। बत्तखों के नमूनों को संबंधित लैब में भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनकी मौत बर्ड फ्लू से हुई है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण, जो शहर में बड़ी संख्या में पार्क की जिम्मेदारी संभालता है, वह स्थिति की निगरानी कर रहा है।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कम से कम 35 कौवे मृत पाए जा चुके हैं। उनके नमूने भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अधिकारियों को प्रमुख पक्षी स्थलों, खासकर पोल्ट्री बाजारों, जल निकायों, चिड़ियाघरों और अन्य संभावित जगहों पर पक्षियों की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022