‘ब्रह्मास्त्र’ हिमालय से प्रेरित : अयान मुखर्जी

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)| निर्देशक अयान मुखर्जी का कहना है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाने की प्रेरणा उन्हें हिमालय से मिली।

मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “अगर हिमालय के लिए नहीं होता, तो मैं ‘ब्रह्मास्त्र’ कभी नहीं लिखता। मेरे दिमाग में इस पूरी ट्रिलॉजी को बनाने का विचार यहीं से आया और धरती पर कोई और जगह इसे प्रेरित नहीं कर सकती थी।”

उन्होंने एक तस्वीर भी साझी की जिसमें वह बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों की चोटी पर नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “मैं इसे शब्दों में कैसे बयां कर सकता हूं कि हिमालय मुझे कैसा महसूस कराता है? मैं बस ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि शब्द कम पड़ जाएंगे। इसकी खूबसूरती और आध्यात्मिकता कुछ ऐसी है कि मैं लगातार यहां जाता रहता हूं क्योंकि यह मेरी आत्मा को और अच्छा बनाता है। दुनिया में अपनी सभी यात्राओं के बीच मैं हिमालय में सबसे ज्यादा समय बिताता हूं और भारत की सभी चीजों में इसे सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। मुझे इस बात पर गर्व महसूस होता है कि हमारे पास हिमालय है।”

उन्होंने इसका वर्णन ‘देवताओं के घर’ के रूप में किया।

धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित ‘ब्रह्मास्त्र’ इस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कलाकार हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022