ब्रिटेन के अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु तीसरी बार शीर्ष पर

Follow न्यूज्ड On  

 लंदन, 12 मई (आईएएनएस)| अरबपति हिंदुजा बंधुओं को तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों के रूप में नामित किया गया है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट से यह जानकारी मिली है।

 बीबीसी ने सूची के हवाले से कहा कि श्री व गोपी हिंदुजा की संपत्ति बीते साल के 1.356 अरब पाउंड (1.7 अरब डॉलर) से बढ़कर 22 अरब पाउंड हो गई।

हिंदुजा समूह की स्थापना मुंबई में 1914 में हुई और अब इसका तेल एवं गैस, बैंकिंग, आईटी व संपत्ति में दुनिया भर में कारोबार है।

ब्रिटिश नागरिक श्री (83) व गोपी (79) लंदन में रहते हैं और चार भाइयों में से दो कारोबार को नियंत्रित करते हैं। दोनों भाई निर्यात व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 1979 में लंदन चले गए थे।

तीसरे भाई प्रकाश जिनेवा, स्विटजरलैंड में समूह के वित्त का प्रबंधन करते हैं, जबकि सबसे छोटे अशोक भारतीय हितों की देखरेख करते हैं।

इनके स्वामित्व वाली संपत्तियों में व्हाइटहाल में ओल्ड वार ऑफिस शामिल है, जिसे लेकर उनकी योजना लक्जरी होटल के रूप में फिर से खोलने की है।

दोनों भाइयों ने 2014 व 2017 में अखबार की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

संडे टाइम्स के अनुसार, सूची ब्रिटेन के 1,000 अमीर लोगों का आकलन करती है। यह सूची भूमि, संपत्ति, दूसरी संपत्तियां जैसे कला व कंपनियों में शेयर सहित पहचान वाले धन पर आधारित है।

इसमें बैंक खातों की राशि शामिल नहीं है।

सूची में पिछले साल शीर्ष स्थान पर रहने वाले केमिलक कंपनी के संस्थापक जिम रैटक्लिफ फिसलर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति में पिछले साल से अब तक 2.9 अरब पाउंड की गिरावट आई है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022