बुंदेलखंड में पेड़ बचाओ मुहिम

Follow न्यूज्ड On  

झांसी, 2 जून (आईएएनएस)। बुंदेलखंड में पेड़ों को बचाने के लिए मुहिम जारी है। इस मुहिम के तहत सड़क किनारे लगे पेड़ों पर स्लोगन लिखकर लोगों में पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

झांसी में एक गैर सरकारी संगठन-कोहिनूर अलवेज ब्राइट-ने पेड़ों केा बचाने और पर्यावरण के प्रति जागृति लाने के मकसद से यह मुहिम शुरु की है। इसके तहत इस संगठन की सदस्य हर सुबह सड़क किनारे लगे पेड़ों पर स्लोगन लिख रही है। पेड़ों पर ‘मुझे मत काटो’, ‘पेड़-पौधे करोगे नष्ट, तो होगा बहुत कष्ट’, ‘प्लीज सेव मी’ जैसे संदेष लिखे जा रहे है।

संगठन की अध्यक्ष वैशाली पुंशी का कहना है कि उनका संगठन लगातार पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर समाज में जागृति लाने के लिए अभियान चलाती आ रही है। पेड़ों की रक्षा वर्तमान दौर की जरुरत हो गई है। इसी के चलते पेड़ों पर स्लोगन लिखकर लोगों को जागृत किया जा रहा है, साथ ही यह भी बताने की कोशिश है कि पेड़ों में भी जान होती है।

संगठन की अंजलि दत्ता, श्रुति चडढ़ा और सपना ने बताया है कि गो ग्रीन मिशन का पहला चरण पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत संस्था के सभी पदाधिकारियों द्वारा पेड़ों पर स्लोगन लिखकर उन्हें न काटने की अपील की जा रही है। स्लोगन लिखने के लिए गेरू का इस्तेमाल किया है जिससे पेड़ो को कोई हानि नही पहुंचे।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022