दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: बुराड़ी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Burari Assembly seat

Follow न्यूज्ड On  

Burari Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। बुराड़ी विधानसभा सीट ( Burari Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव झा ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी गोपाल झा को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक संजीव झा को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP और कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन के तहत क्रमशः जेडीयू और आरजेडी के लिए छोड़ दी है। JDU ने शैलेन्द्र कुमार को जबकि RJD ने प्रमोद त्यागी को टिकट दिया है।

बुराड़ी विधानसभा सीट (Burari Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का बुराड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Burari seat) उत्‍तर पूर्व दिल्ली का हिस्सा है। 2008 में इस विधानसभा सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के श्रीकृष्‍ण ने कांग्रेस के दीपक त्‍यागी को हराया था। 2013 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने जीत हासिल की। 2015 के दूसरे चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने भाजपा के गोपाल झा को मात देकर विधायक चुने गए।

बुराड़ी विधानसभा सीट महाभारतकालीन खांडेश्‍वर शिव मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। मान्‍यता है कि खांडव प्रस्‍थ के जलने से पहले अर्जुन ने इसी मंदिर में पूजा की थी। कहा जाता है कि भगवान कृष्‍ण इस इलाके में अपनी गायें चराने आते थे। कृष्‍ण को लोग मुरारी कहते थे तो इस क्षेत्र का नाम मुरारी पड़ गया। मुगलकाल में यह नाम बदलकर बुराड़ी हो गया।

बुराड़ी विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 288420 है, जिनमें पुरुष मतदाता 162906 और महिला मतदाता 125500 हैं। पिछले चुनाव में 67.78 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बुराड़ी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

संजीव झा, आप – 124724
गोपाल झा, बीजेपी – 56774

हार का अंतर – 67950

बुराड़ी विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – संजीव झा
JDU – शैलेन्द्र कुमार
RJD – प्रमोद त्यागी

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

This post was last modified on January 23, 2020 3:59 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022