CAA Protests Live Updates: UP में अबतक 6 लोगों की मौत, DGP का फायरिंग से इंकार

Follow न्यूज्ड On  

CAA Protests Live Updates: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस कानून का विरोध करने दिल्ली, बिहार, मुंबई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में लोग सड़कों पर उतरे। वहीं लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन हुए और आगजनी भी कई गई, जिसमें एक की मौत हो गई। कर्नाटक में भी प्रदर्शन के दौरान दो की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों के रुख को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आज भी दिल्ली समेत देश कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो सकता है। यही वजह है कि लखनऊ, बेंगलुरु, मंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में आज भी धारा 144 लागू है और कई जगह इंटरनेट सस्पेंड है।

CAA Protests Live Updates:

07:24 PM: UP में अबतक 6 लोगों की मौत, DGP का फायरिंग से इंकार

UP में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में अबतक 6 लोगों की मौत की खबर है। UP DGP ने कहा कि मृतकों में बिजनौर के 2, संभल के 1, फिरोजाबाद में 1, मेरठ में 1 और कानपुर से 1 व्यक्ति शामिल है। राज्य DGP  ने कहा कि अधिकांश मौतें फायरिंग में हुईं हैं, हालांकि उन्होंने पुलिस फायरिंग से इंकार किया है।


6:30 PM: कानपुर में प्रदर्शन के दौरान 8 लोगों को गोली लगी

यूपी के कानपुर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 8 लोगों को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती। घायलों में 3 की हालत गंभीर।


6:15 PM: नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में हिंसक हुआ प्रदर्शन

दिल्ली के दरियागंज इलाके में प्रदर्शन के दौरान लोग उपद्रव पर उतर आए। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने पथराव भी किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आग लगाई।


5:00 PM: यूपी के बुलंदशहर में बवाल

यूपी के बुलंदशहर में बवाल। प्रदर्शनकारियों और पुलिस में पत्थरबाजी। पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने लगाई आग।


4:35 PM: भोपाल में इंटरनेट बंद, शहर में धारा 144 लागू

भोपाल के इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहां पर जुमे की नमाज के बाद लोग एकत्र हुए और शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है और मौके पर भारी संख्‍या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। नगर निगम के फायर स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है।


4:30 PM: यूपी के कई शहरों में बवाल

फिरोजाबाद में लोगों का हंगामा और आगजनी। गोरखपुर में हिंसक प्रदर्शन और पथराव। अमरोहा, वाराणसी और हापुड़ में भी हिंसक प्रदर्शन की खबर।


4:23 PM: दिल्‍ली के सीलमपुर में नागरिकता कानून को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू
दिल्‍ली के सीलमपुर में नागरिकता कानून को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भारी संख्‍या में लोग दोबारा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

03:18 PM: जामा मस्जिद से चंद्रशेखर आजाद निकले, पुलिस ने की हिरासत में लेने की कोशिश

CAA के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद को हिरासत में लेने की कोशिश की। लेकिन आजाद को उनके समर्थकों ने मौके से निकाल दिया।


12:40 AM: प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 3 स्टेशन बंद


10:55 AM: CAA के खिलाफ जामा मस्जिद पर आज भीम आर्मी का मार्च, दिग्विजय सिंह का समर्थन


10:23 AM: नागरिकता कानून के खिलाफ 21 दिसंबर को राजद का बिहार बंद


10:05 AM: दिल्ली में भीम आर्मी के ‘चलो जामा मस्जिद’ मार्च को पुलिस ने नहीं दी इजाजत

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च करने की इजाजत नहीं दी।


09:51 AM: उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में इंटरनेट बंद

गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, मंगलुरु, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, आगरा


09:40 AM: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, सेवा पहले की तरह बहाल


09:25 AM: जामिया की वेबसाइट हैक, हैकर ने लिखा- मैं छात्रों का समर्थन करता हूं

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वेबसाइट को गुरुवार को हैक कर लिया गया और इस पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एक संदेश लगा दिया गया। संदेश में कहा गया कि वेबसाइट को ‘डार्क नाइट’ ने हैक किया है जो जामिया के छात्रों का समर्थन करता है… जय हिंद।

This post was last modified on December 20, 2019 7:38 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022