CBSE CTET 2021 Answer Key Released: CBSE बोर्ड ने जारी की आंसर की, ऐसे दर्ज करें ऑब्‍जेक्‍शन

Follow न्यूज्ड On  

CBSE CTET 2021 Answer Key Released: 2021 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए सीटेट आंसर की 2021 जारी कर दी है। सीटेट आंसर की 2021 ctet.nic.in पर अपलोड की गई है। उम्मीदवार www.ctet.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 21 फरवरी 2021 (शाम 05.00 बजे तक) सीटेट आंसर की 2021 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET January 2021 एग्‍जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी है। यह एक प्रोविजनल आंसर की है और उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवारों की OMR आंसर शीट और आंसर की 21 फरवरी तक डाउनलोड करने की सुविधा भी है। वे सभी उम्‍मीदवार जो 31 जनवरी को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपनी रिस्‍पांस शीट और आंसर की डाउनलोड करें।

उम्मीदवार 21 फरवरी शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए उम्‍मीदवार को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। यदि बोर्ड द्वारा चुनौती को स्वीकार किया जाता है, यानी उत्तर कुंजी में विषय विशेषज्ञों द्वारा कोई गलती दिखाई देती है, तो आंसर की में बदलाव किया जाएगा और शुल्क वापस किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि रिफंड (यदि कोई हो) से संबंधित क्रेडिट/ डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित किया जाएगा।

इस वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 22,97,062 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। क्‍वालिफाई होने के लिए उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होते हैं। जो उम्‍मीदवार पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, वे कक्षा 1 से 5 में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे और जो पेपर 2 में क्‍वालिफाई होंगे, वे कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के पात्र होंगे। उम्‍मीदवार नीचे दिए डायरेक्‍ट लिंक पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022