चार्ली चैप्लिन के जन्मदिन पर विद्या बालन ने किया उन्हें याद

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमेडी के दुनिया के बेताज बादशाह चार्ली चैपलिन का आज जन्मदिन है। उनकी अदायगी और अंदाज को देखकर आज भी लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। अपनी असाधारण प्रतिभा से उन्होंने दुनिया में अपनी एक अलग व खास जगह बनाई है।

उनका वास्तविक नाम चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन था। आज ही के दिन यानि कि 16 अप्रैल, 1889 को उनका जन्म हुआ था। आज के इस विशेष दिन में दुनियाभर में लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और इस श्रेणी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रत्री विद्या बालन का भी नाम शामिल है, जिन्होंने एक बेहद ही खास अंदाज में इस मशहूर हस्ती को याद किया है।

विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी वीडियो को साझा किया है। यह वीडियो फिल्मफेयर के कवर शूट से है, जिसे आज से लगभग पांच साल पहले फिल्माया गया था। वीडियो की खासियत यह है कि विद्या इसमें चार्ली चैपलिन के अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें उनके हावभाव, परिधान वगैरह चैपलिन की तरह ही है।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो चार्ली चैपलिन! मुझे याद है कि इस दिन शूट से पहले मैं इसी तरह सेट पर इधर-उधर मस्ती करते हुए घूम रही थी..संभवत: यह आज से लगभग पांच साल पहले फिल्मफेयर के कवर शूट के लिए है।”

विद्या का चार्ली चैपलिन को याद करने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया। उनके द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 25,458 बार देखा जा चुका है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022